जौनपुर। जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्राम गंगा समिति का गठन कर निर्धारित प्रपत्र में प्रभागीय निदेशक को शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिया।
ईओ नगर पालिका को गोमती नदी के किनारों पर उचित स्थल पर मोबाइल शौचालय रखवाने एवं स्थायी शौचालय बनवाने के लिए शीघ्र कार्यवाही करने को कहा। इससे नदी के किनारे खुल में शौच करने वालों को रोका जा सके। प्रतिदिन इसकी मानीटरिंग की जाए कि नदी के किनारे किसी के द्वारा शौच इत्यादि गंदगी न की जाए। नदी के किनारे पर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए एवं नियमित निरीक्षण और साफ-सफाई कराई जाए। पायलट प्रोजेक्ट के तहत ग्रीन बेल्ट विकसित करने के लिए पौधों का चयन कर नगरपालिका और वन विभाग शीघ्र निरीक्षण कर कार्यवाही करें।