फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के कारण ट्रांसमिशन केंद्र की स्थापना का कार्य बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। बारिश के चलते तहसील के कटाहित खास गांव में 10 हेक्टेयर जमीन पर स्थापित हो रहे विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र का निर्माण कार्य बाधित हो गया है। सात सौ करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से यह विद्युत केंद्र बन रहा है।
विज्ञापन

यहां से जौनपुर, भदोही, आजमगढ़, प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले के नगर और गांवों में बिजली की आपूर्ति की जाएगी। तहसील प्रशासन ने ग्राम समाज की जमीन के अलावा उक्त गांव के अगल बगल के काश्तकारों से जमीन बैनामा करवाकर ट्रांसमिशन केंद्र की स्थापना का काम मई महीने में आरंभ किया था। ट्रांसमिशन केंद्र के सामान व लदे वाहन आने जाने में दिक्कत हो रही थी। जिसे देखते हुए संस्था द्वारा बरईपार मछलीशहर मुख्य मार्ग से दो किमी दूर तक सड़क का भी निर्माण कार्य करा लिया। जबकि आधा किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य बारिश की वजह से नहीं हो सका है। ट्रांसमिशन केंद्र का निर्माण कार्य देखने के लिए कार्यरत सीनियर इंजीनियर अजय कुमार सिंह के अनुसार सात सौ करोड़ पचासी लाख रुपये की लागत में से पांच सौ करोड़ रुपये सीधे ओबरा से विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र तक बिजली पहुंचाने में खर्च हो रहा है। जबकि दो सौ करोड़ पचासी लाख की लागत से विद्युत ट्रांसमिशन केंद्र के निर्माण और आस पास के छोटे केंद्रों पर बिजली पहुंचाने में खर्च होगा। उन्होंने बताया की ट्रांसमिशन केंद्र की बाउंड्रीवाल का निर्माण होने के बाद मशीनों की स्थापना का काम आरंभ होगा। बरसात की वजह से बाउंड्रीवाल के लिए खोदे गए गढ्ढों में पानी भर जाने व ट्रांसमिशन केंद्र तक लोडेड वाहन नहीं पहुंच पाने के कारण निर्माण कार्य बंद हो गया है। केंद्र के चालू होने के बाद बिजली जौनपुर जिले में सप्लाई की जाएगी। साथ ही भदोही, आजमगढ़ ,प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले में भी आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा आवश्यकतानुसार जरूरत के हिसाब दूसरे जगहों पर भी सप्लाई दी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें