फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के अभाव में तीन मवेशियों ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला गांव में स्थित गोवंश आश्रय स्थल पर साफ सफाई न होने से फैली बीमारी की चपेट में आने से गोवंशों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को भी तीन गोवंश ने इलाज के अभाव में तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

11अक्टूबर को चार गोवंश की मौत की खबर मिलते ही बदलापुर के खण्ड विकास अधिकारी गौरवेन्द्र सिंह ने गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई के अभाव के कारण तीन मवेशी बीमार पाए गए थे। उन्होंने साफ सफाई के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत तथा बीमार गोवंश के इलाज के लिए पशुचिकित्सा अधिकारी को पत्र भी लिखा था । लेकिन न तो बीमार पशुओं का इलाज किया गया और न ही वहां सफाई की गई। तीन मवेशियों की सोमवार को मौत हो गई। कई और मवेशी बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें