फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण से जेल में खलबली

Sun, 21 Dec 2014 12:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के औचक निरीक्षण से शनिवार को जिला जेल में अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी, जिला जज और पुलिस कप्तान ने जिला जेल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया
विज्ञापन


 और मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी सुहास एलवाई, जिला जज लुकमानुल हक और पुलिस कप्तान बबलू कुमार ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने ठंड में कैदियों के लिए कंबल आदि की व्यवस्था करने का निर्देश जेल प्रशासन को दिया। तीनों अधिकारियों ने जेल की चहारदीवारी का भी निरीक्षण किया। जहां-तहां उसकी मरम्मत की जरूरत पर भी बल
विज्ञापन


 दिया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों अधिकारियों ने कैदियों को जेल में मुहैया कराई जाने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। कहा कि बढ़ती ठंड में कैदियों का ध्यान दिया जाना चाहिए।

अधिकारियों ने कुछ कैदियों से कैदियों से बातचीत भी की। जिला जज ने जेल के अधिकारियों से कैदियों के साथ समुचित व्यवहार करने को कहा। अचानक निरीक्षण से जेल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी

 की स्थिति बन गई। हालांकि इस दौरान अधिकारियों को कुछ गड़बड़ी नहीं मिली। पुलिस कप्तान ने जेल परिसर में सुरक्षा के लिहाज से जरूरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें