फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण,प्रमुख सचिव को सौंपेंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय(मेडिकल कॉलेज) एवं जिला चिकित्सालय का बृहस्पतिवार को शासन स्तर से नामित दो वरिष्ठ प्राचार्यों ने औचक निरीक्षण किया। 30 बिंदुओं पर शासन को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। कन्नौज राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. डा.सीपी पाल व कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डा.राकेश कुमार की संयुक्त टीम ने सबसे पहले जिला अस्पताल की हकीकत को परखी, कई खामियां सामने आई हैं। इसके बाद संयुक्त टीम ने मेडिकल कॉलेज ओपीडी, आईपीडी, ऑक्सीजन प्लांट, पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और साफ-सफाई आदि की गहन जांच की। निरीक्षण के बाद टीम ने स्पष्ट किया कि वे मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की संपूर्ण व्यवस्था की रिपोर्ट शासन को 30 बिंदुओं में सौंपेंगे। निरीक्षण के दौरान कॉलेज की प्राचार्य प्रो.डा.रुचिरा सेठी, उप प्राचार्य प्रो.डा.आशीष यादव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.डा.एए जाफरी, चिकित्सा अधीक्षक डा.विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सालभर पहले दिए गए थे सुधार के निर्देश :-मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में खराब व्यवस्था को सुधारने के लिए शासन ने अप्रैल 2024 में प्राचार्य और सीएमएस को निर्देश जारी किए थे, प्रदेशभर के मेडिकल कॉलेजों में चल रही इस विशेष जांच में बायोमेट्रिक उपस्थिति से लेकर बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन तक की गहन समीक्षा की जा रही है।
30 बिंदुओं पर बनेगी रिपोर्ट, नवाचार पर भी होगा सुझाव :-निरीक्षण दल ने स्पष्ट किया कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज दोनों संस्थानों में जो भी खामियां, व्यवस्थाएं या नवाचार दिखे, उनकी एक समेकित रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। इसमें 30 प्रमुख बिंदु शामिल हैं जैसे कि गर्मी व सर्दी के संक्रमण से निपटने की तैयारियां, ब्लड बैंक की कार्यक्षमता, गम्भीर रोगियों की देखभाल की व्यवस्थाएं, बेड की क्रियाशीलता, स्टाफ की उपस्थिति और ट्रेनिंग की स्थिति आदि।यदि कॉलेज में किसी विशेष नवाचार की जरूरत महसूस हुई, तो उसकी सिफारिश भी रिपोर्ट के साथ भेजी जाएगी। प्रमुख सचिव और सचिव स्तर तक यह रिपोर्ट पहुंचाई जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें