फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल व्यापारी से 30 घंटे से पूछताछ कर रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। बैंक की मछलीशहर शाखा में शनिवार को दोपहर हुई लूट की घटना में पुलिस फल व्यापारी से पिछले तीस घंटे से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आशंका जताई ज रही कि पुलिस के शक की सूई फल व्यापारी के इर्दगिर्द भी घूम रही है। हालांकि पुलिस का कहना है घटना की जांच में मदद के लिए फल व्यापारी को पुलिस ने हिरासत में रखा है। इतने लंबे समय तक की गई पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है। व्यापारियों का कहना है कि फल व्यापारी को बैंक में पैसा जमा करना महंगा पड़ रहा है। फैसा जमा करना ही उसे फजीहत में डाल दिया है। पुलिस का मानना है कि फल व्यपारी महमूद आलम ने जब बैंक में 9.40 लाख रुपये जमा कर रसीद लेकर जैसे ही बाहर निकला वैसे ही बदमाश बैंक में घुस गए। यह भी हो सकता है कि बदमाश पहले से ही फल व्यापारी के पीछे लगे रहे हों। रास्ते में मौका नहीं मिला तो उसका पीछा करते बैंक पहुंच गए और बैक में ही लूटपाट शुरू कर दी। बहरहाल असलियत क्या है यह तो खुलासे के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें