फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर से कटकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। जिले की सीमा से सटे प्रयागराज के सराय ममरेज थाना अंतर्गत शेरपुर नेदुला गांव में खेत की जोताई के समय रोटावेट की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। दर्दनाक घटना से कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अरविंद सिंह बुधवार को अपने खेत की जोताई ट्रैक्टर में रोटावेटर लगाकर कर रहे थे। वहीं उनका चार वर्षीय पौत्र कान्हा भी ट्रैक्टर पर बैठने की जिद करने लगा। वह ट्रैक्टर पर कान्हा को बैठाकर वह रोटावेटर चलाने लगे। अचानक झटका लगने से कान्हा ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़ा और रोटावेटर की चपेट में आकर कट गया। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले गए, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें