फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार की चपेट में आने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। नगर के मिल्लत नगर मोहल्ले के समीप शनिवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से ननिहाल आए पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद कार समेत चालक फरार हो गया। परिजन अस्पताल से शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

आजमगढ़ जनपद के सिकरौर थाना के राजापुर गांव निवासी खालिद का पांच वर्षीय पुत्र नायब बकरीद के त्यौहार पर मिल्लत नगर मोहल्ला स्थित अपने ननिहाल आया था। शनिवार को अपराह्न करीब तीन बजे जौनपुर-शाहगंज मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे टहल रहा था। जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने बालक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे पुरुष चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंचे परिवार के लोग शव को अपने साथ लेकर घर चले गए। घटना के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें