फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मुंडन कराने ननिहाल आए मासूम की मैजिक की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोठवार गांव में ननिहाल आए एक मासूम की शनिवार को मैजिक की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में पहले से बना खुशी का माहौल इस घटना के बाद अचानक मातम में तब्दील हो गया है। मासूम खेतासराय थानाक्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी था। सोमवार को उसका मुंडन होना था। खेतासराय थाना क्षेत्र के फरीदपुर गांव निवासी संजय बिंद का तीन वर्षीय पुत्र आदर्श अपनी मां के साथ करीब 15 दिन पहले अपने ननिहाल कोठवार आया था। सोमवार को आदर्श का मुंडन होना था। शनिवार को वह अपने नाना सतई के घर के बाहर खेल रहा था। दोपहर करीब दो बजे रेलवे क्रॉसिंग की तरफ से आए पिकअप की चपेट में आदर्श आ गया। उसे परिवार के लोग लेकर अस्पताल गए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। उधर, ग्रामीणों ने मैजिक चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी। आदर्श के मामा नाटे ने बताया कि मैजिक चालक काफी लापरवाही से वाहन चला रहा था। वह कान में ईयर फोन लगाए हुआ था इसलिए ग्रामीणों की आवाज भी नहीं सुनी। जिस समय हादसा हुआ उस समय लोग तेज आवाज में उसे वाहन रोकने के लिए कह भी रहे थे, लेकिन वह इयरफोन लगाए होने के कारण किसी की नहीं सुनी और हादसा हो गया। घटना से नाराज लोग वहां इकठ्ठा हुए थे तब तक पुलिस पहुंची और लोगों को समझाकर माहौल शांत कराई। घटना से संजय के घर और आदर्श के ननिहाल में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें