थाना क्षेत्र के कम्मरपुर निवासी एक मजदूर की शुक्रवार की रात को काम करके से लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, बच्चन (40) पुत्र पन्ना अपने साथियों बबलू व नन्हे व कुछ अन्य मजदूरों के साथ मेंढ़ा में शटरिंग का काम करने के लिए शुक्रवार को गए हुए थे। रात को लौटते समय बच्चन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार यादव ने बताया उसका बड़ा भाई मुंबई से आ गया है। कार्रवाई की जाएगी।