फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पोखरे में नहाते समय घायल युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के छिडवां भांदी गांव निवासी किशोर सोमवार को शिवधाम बेलवाई के पोखरे में नहाते समय गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने परिवार के लोगों को सूचना देकर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

छिडवां भादी गांव निवासी अंकित राजभर (17) पुत्र प्रेम राजभर सोमवार की दोपहर शिव धाम बेलवाई के पोखरे में अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था। अचानक नहाते समय सीढ़ी से पैर फिसलने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद अन्य साथियों ने परिवार के लोगों को सूचना देकर उपचार के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिवार के लोगों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें