फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पेड़ से गिरकर घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के सोंधी में तीन सप्ताह पहले पेड़ से गिरकर घायल व्यक्ति की मंगलवार की सुबह मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

नगर के सोंधी निवासी जियालाल (45) खेतासराय में मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। तीन सप्ताह पहले किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया था। इससे आहत होकर वह गुस्से में एक पेड़ पर चढ़ गया था। अचानक संतुलन बिगड़ जाने पर वह पेड़ से गिरकर घायल हो गया था। परिवार वाले एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद घर लेकर चले गए थे। घर पर ही उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ने पर परिवार वाले अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में ही जियालाल की मौत हो गई। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने इस तरह की किसी सूचना से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें