फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधि संकाय के विभागाध्यक्ष को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विधि विभाग के अध्यक्ष पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने हमला कर दिया। विश्वविद्यालय गेट पर हुई इस घटना में वह घायल हो गए। उन्होंने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रज्जू भैया संस्थान के विधि विभाग में तैनात विभागाध्यक्ष डॉ. मंगल प्रसाद बाइक से शाम चार बजे आवासीय परिसर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह गेट के बाहर रोड पर पहुंचे ही थे कि तीन बाइक सवार छह-सात बदमाशों ने धारदार हथियार दिखाकर घेर लिया। जब तक वह कुछ कहते या बात करते तब तक बदमाशों ने हमला कर दिया। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। इस दौरान वहां मौजूद सिक्योरिटी मूकदर्शक बनकर देख रही थी। घटना से शिक्षकों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने डॉ. मंगल प्रसाद को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी अनुज कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें