फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के दो नेताओं में हुई मारपीट

विज्ञापन
सिद्दीकपुर स्थित मां दुर्गा जी स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन करने के ल - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
करंजाकला। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा के दो नेता उनके जाते ही आपस में भिड़ गए। दोनों जमकर मारपीट हुई। पुलिस और मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। दोनों पक्ष ने सरायख्वाजा थाने में शिकायत की है।
विज्ञापन

दुर्गा जी हायर सेकेंडरी स्कूल सिद्दीकपुर में चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आए थे। उनके वाराणसी रवाना होते ही दिनेश सिंह और भाजपा किसान मोर्चा के विजय सिंह विद्यार्थी किसी बात पर भिड़ गए। दिनेश सिंह का आरोप है कि विजय सिंह विद्यार्थी ने गाली दी और थप्पड़ मारा। यदि थाने की पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो वे एसपी से शिकायत करेंगे। विजय सिंह विद्यार्थी का कहना है कि कबीर मठ को लेकर विवाद चल रहा है। इस पर बात करने पर दिनेश सिंह गालीगलौज पर उतारू हो गए। पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का भाजपाइयों ने किया स्वागत
सिंगरामऊ। लखनऊ से जौनपुर सड़क मार्ग से जाते समय डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बछुआर गांव स्थित सीमा पर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, विनोद तिवारी, राकेश तिवारी, धनंजय सिंह, पिंटू सिंह, शुभम मिश्र, अंबुज तिवारी मौजूद रहे। सीएमओ लक्ष्मी सिंह, एसडीएम बदलापुर डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ शुभम तोदी, थानाध्यक्ष कमलेश कनौजिया मय फोर्स मौजूद रहे। लोगों ने उनसे बदलापुर में डेंगू फैलने के बारे में कहा तो उन्होंने बताया कि रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें