मुफ्तीगंज। गौराबादशाहपुर थाना के नयपुरा गांव निवासी अमित राय (36) वाराणसी के मड़ुवाडीह के पास ट्रेन से उतरते समय नीचे गिर जाने से घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई।
नयपुरा गांव निवासी अमित राय पुत्र सुरेश राय बनारस निराला नगर थाना सिगरा में रहते थे। इलाहाबाद से वकालत करके ट्रेन से वाराणसी आ रहे थे। मंगलवार को मड़ुवाडीह के पास उतरते समय पैर फिसल गया जिससे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज के दौरान बुधवार को सुबह मौत हो गई।