करंजाकला। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव के पास मंगलवार की रात में बाइक से गिरकर एक छात्रावास के संचालक की मौत हो गई। वह सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जासौपुर गांव के निवासी थे।
जासोपुर के निवासी दीपक उपाध्याय(34) अपने साथी सतीश कुमार के साथ गौराबादशाहपुर क्षेत्र में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। लौटते समय जैसे ही वह चोरसंड के पास पहुंचे थे कि वहां सड़क पर बेतरतीब ढंग से रखी गई गिट्टी के कारण बाइक का पहिया फिसल गया और वह गिरकर घायल हो गए। उन्हें गंभीर चोटें आई और सतीश भी घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी बीएचयू के डॉक्टरों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया।