फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक दलों को मतदेय स्थलों की स्थिति से कराया अवगत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व राम प्रकाश की अध्यक्षता में
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में मतदेय स्थल पर चर्चा हुई। विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक में अपर जिलाधिकारी ने बताया कि संभाजन के बाद मतदेय स्थलों की संख्या कुल 3495 है। 364 बदलापुर विधानसभा के अंतर्गत पूर्व में मतदान स्थलों की संख्या 402 थी संभाजन के बाद मतदेय स्थलों की संख्या 345 है। इसी प्रकार 365 शाहगंज विधानसभा में पूर्व मतदेय स्थल 444 थी, संभाजन के बाद मतदेय स्थलों की संख्या 385 हो गई है। 366 जौनपुर विधानसभा में स्थलों की संख्या 483 थी, अब इनकी संख्या 421 है। 367 मल्हनी में मतदेय स्थलों की संख्या 428 थी अब मतदेय स्थलों की संख्या 387 है। 368 मुंगराबादशाहपुर में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 444 थी, अब मतदेय स्थलों की संख्या 398 हैं। 369 मछलीशहर (अ.जा.) में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 451 थी, संभाजन के बाद मतदेय स्थलों की संख्या 402 है। 370 मड़ियाहूं में पूर्व में मतदेय स्थलों की संख्या 381 थी जो संभाजन के बाद घटकर 343 हो गई हैं। 371 जफराबाद में पूर्व में मतदेय स्थलों संख्या 427 थी अब यह संख्या स्थलों की संख्या 389 है। 372 केराकत (अ.जा.) में पूर्व मतदेय स्थलों की संख्या 488 थी, संभाजन के बाद मतदेय स्थलों की संख्या 425 हो गई है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को बताया कि इस सम्भाजन में अगर किसी प्रकार से आप लोगों के सुझाव हो तो उपलब्ध कराएं। ताकि उसका निस्तारण करके समय से चुनाव आयोग को प्रेषित किया जा सके। इस अवसर पर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, महमूद अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें