फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ऐतिहासिक धरोहर व भ्रमण स्थल को संजोने की प्रेरणा देता है विरासत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। धरोहर हमें संस्कृति से जोड़ते हुए वर्तमान को अतीत की जानकारी देता है। इसलिए इनका संरक्षण करना चाहिए। ये बातें मुख्य वक्ता प्रोफेसर श्रद्धा सिंह ने टीडी कालेज में विश्व विरासत सप्ताह के तहत शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

बताया कि विश्व विरासत(धरोहर) सप्ताह हर साल 19 नवंबर से 25 नवंबर तक पूरे विश्व में मनाया जाता है। विशिष्ट अतिथि प्रो.सुषमा सिंह ने बताया कि विश्व धरोहर सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य देश की सांस्कृतिक धरोहरों व स्मारकों के बारे में लोगों को जानकारी देने और उसका संरक्षण करने के लिए जागरूक करने से है। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. माया सिंह ने विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर डॉ.राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ.नीतू सिंह, मान्या मिश्रा आदि उपस्थित रहीं। आभार ज्ञापन डॉ.शुभ्रा सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें