सिरकोनी विकासखंड क्षेत्र के गयासपुर पंचायत भवन पर रविवार को बीसी सखी कल्पना प्रजापति ने समूह की महिलाओं को डिजिटल लेनदेन संबंध में जागरूक किया। उन्होंने समूह की महिलाओं को बताया कि वह बैंक में पैसा निकालने न जाए। पैसा बीसी सखी के पास से निकाले तथा जमा करें। बैंक में लाइन लगाने से बचें।
ब्लॉक मिशन मैनेजर आशीष गौरव ने डिजिटल लेन देन की सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की यह बहुत अच्छी योजना है, अगर सभी महिलाएं मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगी तो सब अपने पैरों पर खड़ी हो सकेंगी। प्रधान प्रतिनिधि मृत्युंजय यादव ने मोबाइल पर आने वाले फोन धोखाधड़ी के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि आपके मोबाइल पर फोन करके कोई भी ओटीपी मांगे तो कतई मत दीजिए। ओटीपी देने पर आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। इस मौके पर राधेश्याम यादव, अजीत कुमार, रीता देवी, आशीष गौरव व समूह की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।