सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास एवं सब का प्रयास विषयक तीन दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन डीएम अनुज कुमार झा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में किया। इस दौरान लोगों को विकास योजनाओं से अवगत कराया गया। डीएम ने कहा कि प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप, मिशन रोजगार के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि का पोस्टर के माध्यम से किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से खुशहाल किसान उत्तर प्रदेश की पहचान, किसानों के साथ खड़ी है सरकार, गोवंश की सुरक्षा, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना द्वारा युवाओं के सपने साकार, स्वरोजगार से नई उड़ान, स्वनिधि से सम्मान, बेटिया है देश की शान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी प्रदान की गई।
जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने अपील की कि प्रदर्शनी में योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करें। इस दौरान सीडीओ साईं तेजा सीलम, डीडीओ बीबी सिंह, उपायुक्त मनरेगा भूपेन्द्र प्रताप सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आरडी यादव आद उपस्थित रहे।