संतलाल ने आरोप लगाया है कि प्रसव के दौरान चार पांच लोग जबरन पेट दबाने लगे जिससे नवजात शिशु की मौत हो गई। उसके बाद परिवार वालों ने अस्पताल में हंगामा किया। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया।
इस मामले में सिम्पी के पिता ने तहरीर दी है। बदलापुर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि तहरीर मिली है। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।