फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Sun, 04 Dec 2016 12:26 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
कोहरे से जनजीवन की रफ्तार पड़ी धीमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार कोहरे से लोगो की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। सुबह सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चो को परेशानी हुई। कोहरे के चलते सुबह 10 बजे तक सडको पर सन्नाटा रहा। तीसरे दिन शनिवार को भी दिन में धूप नहीं निकली। खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


कुहरे की धुंध दिन में भी पूरी तरह नहीं छट रही। शाम सात बजे से ही शहर से लेकर गांव तक का इलाका कोहरे की मोटी चादर में लिपट जा रहा है। एक दिसंबर से शुरू हुआ कोहरे का प्रकोप अभी जारी है। दो दिन से ठंड भी बढ़ी है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

धूप न होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। कपड़े नहीं सूख पा रहे हैं। शनिवार को सुबह घने कोहरे के बीच सर्द हवाएं भी चली। जिससे लोगों की परेशा और बढ़ गई। सुबह सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को हुई। कोहरे के चलते दफ्तर भी लोग देर से पहुंचे।
विज्ञापन


केराकत प्रतिनिधि के अनुसार  इन दिनों वैवाहिक कार्यक्त्रस्म में शामिल होने के लिए लोगों को परेशानी हो रही है। शाम सात बजे से ही कुहरे का प्रकोप शुरू हो जा रहा है। बारात में शामिल होने के लिए जाना चाहते हैं तो कोहरे के चलते एक तो वाहन रेंगते हुए चलते हैं दूसरे कपड़े भीग जा रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें