फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक असमानता में विश्वगुरु बन चुका है भारत : डॉ. रागिनी सोनकर

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा में मछलीशहर से सपा विधायक डॉ.रागिनी सोनकर ने शनिवार को आंकड़ों के सहारे प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

कहा कि उत्तर सरकार वन ट्रिलियन इकॉनमी का दावा करती है। वादों को पूरा करने में डबल इंजन की सरकार फेल है। सरकार देश को विश्वगुरु बनाने की बात करती है लेकिन देश में आर्थिक असमानता बढ़ती जा रही है। देश आर्थिक असमानता में विश्वगुरू बन चुका है। अमीर और अमीर होरहा है, गरीबों की स्थिति और भी दयनीय हो गई है।
कहा कि सरकार के आंकड़े ही बताते हैं कि देश में 60 करोड़ आबादी सरकारी राशन पर निर्भर है। आरबीआई के आंकड़े का हवाला देते हुए कहा कि 2010, 2011 में मिडिल क्लास की आमदनी और सेविंग जीएसडीपी का 50 प्रतिशत थी। अब 5.1 प्रतिशत पर आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित वेतनभोगी महिलाएं 22 प्रतिशत थी। अब घटकर 16 फीसदी पर आ चुकी हैं। प्रदेश की 6 करोड़ की आबादी प्रतिवर्ष गरीबी रेखा के नीचे चली जा रही है।
विधायक ने कहा कि आज जो स्थिति 20 से 25 वर्ष में भी प्रदेश वन ट्रिलियन इकॉनमी तक नहीं पहुंच सकता है। प्रदेश को 20 फीसद ग्रोथ रेट की आवश्यकता है, प्रदेश का ग्रोथ रेट 10 प्रतिशत तक ही है। कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन तक पहुंचाने के लिए एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट को 4 गुना, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट को साढे 3 गुना और एंपलॉयमेंट रेट को 4 गुना कम करना पड़ेगा। जब आप 2017 से 2025 तक उस ग्रोथ रेट को नहीं कवर कर पाए हैं तो आगे आने वाले समय में कैसे बनेगा भारत वन ट्रिलियन इकॉनमी वाला देश कैसे बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें