बक्शा। सरायहरखू और बक्शा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर ब्लॉक परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। ग्रामीणों ने कहा कि कई पत्र दिया गया लेकिन जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
धरना प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से दो उपनिरीक्षक के साथ पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने वाराणसी-सुलतानपुर रेल प्रखंड स्थित बक्शा एवं सरायहरखू स्टेशनों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 70 गांवों और दो लाख की आबादी वाले इस इलाके के लिए दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव सुनिश्चित नहीं की जा रही है। धरना स्थल पर बैठे लोगों ने बक्शा रेलवे स्टेशन पर सटल एक्सप्रेस (वरुणा) व मेमू ट्रेन की ठहराव की भी मांग कर रहे है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे अमरनाथ साथी ने बताया कि जनहित में उठाए गए इस मुद्दे को सांसद व विधायक को भी उठाना चाहिए। सुबह 10 बजे शुरू हुआ शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन देर शाम तक चला। इस दौरान धरने में कृष्णदेव यादव, शुभम यादव, प्रोफेसर अखिलेश यादव, राहुल यादव, शेखर, मनोज, शरद, सुनील भारती, अर्जुन, अमन, शिवम, बन्दी, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।