बदलापुर। पेट्रोल और डीजल की कीमत बढाकर सरकार ने जनता पर महंगाई का एक और बोझ डाल दिया है। पेट्रोल की कीमत में दो रुपये और डीजल की कीमत में एक रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करके सरकार ने जनता के हितों की अनदेखी की है। इस बावत लोगों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय से जनता पर अतिरिक्त बोझ बढे़गा। पेट्रोल और डीजल के मूल्य में की गई बृद्धि किसानों की खेती का काम प्रभावित होगा। संकट की इस घड़ी में जनता पर एक और बोझ बढ़गा।
--लॉकडाउन के चलते पटरी से उतरी अर्थ व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रदेश सरकार ने जो निर्णय लिया है वह सराहनीय कदम है। मूल्य वृद्धि से प्रदेश की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।- विनय सिंह
--संकट कीइस घड़ी में पेट्रोल और डीजन के मूल्य में बढ़ोत्तरी करके सरकार ने गलत निर्णय लिया है। सरकार के इस फैसले से जनता पर महंगाई को बोझ बढे़गा। खेती का काम प्रभावित होगा।--संतोष कुमार उपाध्याय
--कोरोना के चलते देश की आर्थिक व्यवस्था बेपटरी हो गई है। विषम परिस्थितियों में पेट्रोल और डीजल के मूल्य में वृद्धि करना पड़ा है। वैट बढ़ाने से सरकारी कोष मजबूत होगा।- विवेक सिंह राजा
--पेट्रोल तथा डीजल के दामों में अचानक वृद्धि करने से किसान, व्यापारी और अन्य लोगों को काफी परेशानी उठानी पडे़गी। किसानों के खेती का काम प्रभावित होगा। सरकार का निर्णय गलत है।- मुंशी रजा
--कोरोना के संकट जूझ रहे लोगों पर सरकार ने एक बोझ डाल दिया है। पेट्रोल व डीजल के मूल्य में वृद्धि जनता के साथ अन्याय है। अब जनता को महंगाई की मार भी झेलनी पडेगी।- कमला प्रसाद तिवारी
-- संकट की इस घड़ी में सरकार को किसी भी चीज का मूल्य बढाने से पहले एक बार सोचना चाहिए कि जनता पर उसका क्या प्रभाव पडे़गा। पेट्रोल पर वैट बढ़ाकर सरकार ने गलत किया है। -उमेश सरोज