खेतासराय। क्षेत्र के यूनुसपुर गांव में दो दिन पूर्व आंधी में टीन शेड गिरने से घायल एक वृद्धा की बृहस्पतिवार की देर शाम जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मंगलवार की शाम तेज आंधी के दौरान टीन शेड गिरने से चपेट में आकर यूनुसपुर गांव में तीन लोग घायल हो गए थी। गंभीर रूप से घायल गांव निवासी नौरज्जी देवी 70 का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। घटना के तीसरे दिन उसकी मौत हो गई।