फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या जाते झारखंड के भाजपा नेता समेत नौ गिरफ्तार

विज्ञापन
09- शाहगंज में जौनपुर अयोध्या मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी लेती पुलिस। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
शाहगंज। अयोध्या में भूमिपूूजन समारोह में हिस्सा लेने जा रहे झारखंड के भाजपा नेता समेत नौ लोगों को प्रशासन ने सीमा पर गिरफ्तार कर लिया। उन पर धारा 144 के उल्लंघन की कार्रवाई की गई। बाद में एसडीएम कोर्ट से सभी को जमानत दे दी।
विज्ञापन

झारखंड प्रांत के जासोपुर रोड जनपद गुमला निवासी निशांत सिंह विधानसभा चुनाव में भाजपा से उम्मीदवार भी रहे हैं। वह अपने साथी सरोज पांडेय, संतोष, मिसिर कुजू, दिनेश कुमार निवासी शांतिनगर जिला जुमला, पंकज सिसई रोड जुमला, संजय कुमार साहो, सुजीत सा व पंकज कुमार निवासी पलकोट रोड जुमला के साथ दो वाहनों पर सवार होकर शिलान्यास समारोह में शामिल होने अयोध्या जा रहे थे। ताखा पूरब गांव स्थित जौनपुर-अयोध्या मार्ग पर बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान एसआई अरविंद कुमार ने उन्हें रोका। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। वहां पुलिस ने धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया। एसडीएम राजेश वर्मा की कोर्ट से दोपहर बाद सभी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें