फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता 32 कोरोना मरीजों पर दर्ज होगी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से लापता कोरोना के 32 मरीजों पर डीएम ने एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी को पत्र लिखकर इन मरीजों के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर इन्हें ढूंढ़ने के लिए कहा है। अमर उजाला की खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने यह आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना मरीजों की पहचान के लिए जिले में चल रहे अभियान के तहत सर्दी, खांसी और बुखार से पीड़ित कई मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर सैंपल दिया था। उस दौरान उन्होंने अपने नाम, पता और मोबाइल नंबर गलत अंकित करा दिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जब उन मरीजों से संपर्क का प्रयास किया गया तो काफी प्रयास के बाद भी उनका पता नहीं चल रहा। उनके मोबाइल नम्बर चालू नहीं है। पता भी अधूरा होने से पहचान नहीं हो पा रही। यह मरीज कहां और किस हाल में है, किससे मिलजुल रहे हैं, कुछ पता नहीं। ऐसे में इनसे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। दो दिन पहले ही अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से उजागर किया था। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सीएमओ को 32 लापता मरीजों पर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। एसपी को पत्र लिखकर इन सभी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर इनका लोकेशन ट्रेस करते हुए ढूंढ कर इनके विरुद्ध प्रशासन को गुमराह करने और संक्रमण फैलाने के आरोप में सख्त कार्रवाई के लिए कहा है। लापता हुए मरीजों में ज्यादातर शहरी क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें