जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वच्छता समिति की बैठक हुई। इसमें स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज दो के तहत शौचालयों की प्रोत्साहन राशि को दो किस्तों में देने पर सहमति हुई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा 5812 लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय की प्रोत्साहन धनराशि दिए जाने के लिए अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्य योजना के अनुमोदन, व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति, स्वच्छ भारत मिशन फेस 2 योजना अंतर्गत ओडीएफ प्लस मॉडल ग्रामों की प्रगति, आरसी निर्माण आदि की समीक्षा की गई। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी उमाशंकर, जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल गंगवार, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।