फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरती पर मानव कल्याण के लिए होता है अवतार : संजीव

विज्ञापन
मछलीशहर नगर में पथ संचलन करते स्वयं सेवक। संवाद
विज्ञापन
मछलीशहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को नगर स्थित फौजदार इंटर कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में सह प्रांत शारीरिक प्रमुख संजीव कुमार ने कहा कि मानव रूप में धरती पर महामानव का अवतार होता है। ऐसा रामचरित मानस और भागवत गीता में वर्णित है। डॉ. हेडगेवार भी धरा पर आकर संघ की स्थापना किए। स्वामी विवेकानंद ने भी दुनियां को राह दिखाई। विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। यह धरती हमारी माता है और यहां रहने वाले सभी लोग हमारे भाई हैं। समाज में किसी प्रकार का जातीय भेदभाव नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 100 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है। स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। फौजदार इंटर कॉलेज से शुरू होकर तहसील कार्यालय से होते हुए बादशाहपुर चौराहा पहुंचा। जहां से सुजानगंज चौराहा, बरईपार चौराहा होते हुए पुनः फौजदार इंटर कॉलेज परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत नायब सूबेदार रामसमुझ यादव ने की। कार्यक्रम जिला प्रचारक राजेंद्र जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला कार्यवाह नंदराज, सह जिला संघ चालक डॉ. गुलाब शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें