फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पीड़ित के साथ यात्रा करने वाले तीन आइसोलेशन में

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। वाराणसी में मिले दूसरे कोरोना पॉजीटिव के साथ यात्रा करने वाले जिले के तीन युवकों को स्वास्थ्य विभाग ने संदिग्ध मानते हुए उनकी जांच शुरू कर दी है। तीनों युवक एक ही गांव के हैं। रविवार की शाम गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम तीनों को जिला अस्पताल ले गई। वहां उनके सैंपल लेकर जांच को भेज दिया गया।
विज्ञापन

बदलापुर थाना क्षेत्र के ढेमा गांव के तीन युवक 20 मार्च को दुबई से घर आए थे। उनके साथ वाराणसी निवासी एक अन्य युवक भी दुबई से बनारस तक साथ आया था। एयरपोर्ट पर जांच के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वाराणसी के यात्री की दोबारा जांच हुई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव निकली। इसके बाद से तीनों युवकों को भी संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ढेमा पहुंची। तीनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनके सैंपल लेकर जांच को बीएचयू भेज दिया गया। महराजगंज के चिकित्साधिकारी डॉ.स्वतंत्र कुमार व डॉ.रमेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीनों के सैंपल लिए गए हैं।
जिला अस्पताल में खुला एक्टिव कोरोना वार्ड
जौनपुर। जिला अस्पताल में कोरोना पीड़ितों की देख-रेख करने वाले कर्मचारियों के लिए रविवार को एक्टिव कोरोना वार्ड स्थापित किया गया। इस वार्ड में वह कर्मचारी रहेंगे, जिनकी ड्यूटी कोरोना पीड़ितों की देखभाल में लगाया गया है। फिलहाल 12 कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। यह सभी कर्मचारी 14 दिनों तक इसी वार्ड में रहेंगे। जिला अस्पताल से ही उनके खाने, पीने सहित अन्य जरुरतों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें