फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रदेशस्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल में 4 टीमें अगले चक्र में पहुंचीं

विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबाल में
विज्ञापन
जौनपुर। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका समन्वय फुटबॉल प्रतियोगिता में चार टीमें अगले चक्र में प्रवेश कीं। जिला क्रीड़ाधिकारी अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि वाराणसी और मेरठ के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। सुबह के पहले सत्र में पहला मैच गोरखपुर बनाम आगरा के बीच खेला गया। इसमें आगरा मंडल की 18-0 से विजेता रही। दूसरा मैच वाराणसी बनाम मेरठ के मध्य खेला गया। इसमें दोनों टीमों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए खेल समाप्ति तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। तीसरा मैच देवीपाटन बनाम अलीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें अलीगढ़ मंडल की टीम 3-0 गोल से विजेता रही। शाम के समय दूसरे सत्र में पहला मैच सहारनपुर बनाम विंध्याचल मंडल के बीच खेला गया। इसमें विंध्याचल मंडल की टीम 3-0 से विजेता रही। दूसरा और अंतिम मैच लखनऊ बनाम कानपुर के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ मंडल की टीम 4-0 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। बुधवार को बस्ती बनाम देवीपाटन, अलीगढ़ बनाम विंध्याचल, मुरादाबाद बनाम मेरठ, गोरखपुर बनाम कानपुर एवं लखनऊ बनाम आगरा के मध्य मैच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें