फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: क्वार्टर फाइनल मुकाबले में वाराणसी मंडल की टीम 2-0 से विजेता

विज्ञापन
इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्र
विज्ञापन
जौनपुर। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम सिद्दीकपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के छठवें दिन बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय एवं जिला प्रशासन के तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला क्रीड़ाधिकारी अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि सुबह के सत्र में पहला क्वार्टर फाइनल मैच अलीगढ़ बनाम वाराणसी मंडल के मध्य खेला गया। इसमें वाराणसी मंडल की टीम 2-0 से विजेता रही। दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच विंध्याचल बनाम मेरठ के मध्य खेला गया। इसमें विंध्याचल मंडल की टीम 2-0 गोल से विजेता रही। तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच आजमगढ़ बनाम लखनऊ के मध्य खेला गया। इसमें दोनों मंडलों की टीम अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। ट्राईब्रेकर मुकाबले में आजमगढ़ के खिलाड़ी सही निशान साधते हुए 3-2 से मैच जीतकर विजयी रहे। चौथा एवं अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच आगरा बनाम प्रयागराज के मध्य खेला गया। इसमें प्रयागराज की टीम ने 7-0 से विजेता रही। सभी टीमों ने अपना मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें