फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: एक लाख रुपये की इनामी कुश्ती में सुरजीत ने सुमित को किया चित

विज्ञापन
कुश्ती
विज्ञापन
मीरगंज। अखाड़े में पहलवानों की जोर-आजमाइश और दांव-पेच देखने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े। बारीगांव (हनुमान नगर बाजार) स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में हुए विराट कुश्ती दंगल में हरियाणा के सुरजीत पहलवान ने एक लाख रुपये की सबसे बड़ी इनामी कुश्ती में वाराणसी के सुमित पहलवान को पटखनी देकर जीत का परचम लहराया। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियों और जयकारों से पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

51 हजार रुपये की कुश्ती में वाराणसी के संतोष पहलवान ने अयोध्या के नरसिंह पहलवान को हराया। वहीं, 21 हजार रुपये की कुश्ती में वाराणसी के नेहरू पहलवान ने दिल्ली के लालू पहलवान को शिकस्त दी। इसी राशि के दूसरे मुकाबले में रेलवे वाराणसी के रौशन पहलवान ने गोरखपुर के अंगद पहलवान को मात दी। 11 हजार रुपये की कुश्ती में अयोध्या के सुदामा पहलवान विजेता रहे और राजस्थान के रिंकू पहलवान को हराया। इसके पहले दंगल का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिंद केसरी लालजी यादव ने किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान एवं समाजसेवी अर्जुन यादव ने की। आयोजक अरुण कुमार मिश्र (फौजी) और प्रवक्ता कान्ति लाल यादव रहे। भारत के दूसरे नंबर के पहलवान पवन पांडेय (वाराणसी) भी आयोजन में मौजूद रहे। दंगल में विभिन्न राज्यों के 30 पहलवानों ने हिस्सा लिया, जिनमें चार महिला पहलवान भी शामिल थीं। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मुकाबले देखने पहुंचे। समापन पर विजेता पहलवानों को पुरस्कार राशि और सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें