महराजगंज।
कूटरचित तरीके से फर्जी चेक के सहारे भूमि की रजिस्ट्री कराने के मामले में बाप-बेटे व दंपतियों के खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की छानबीन की जा रही है। सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार निवासी ज्ञानचंद्र यादव ने 27 अगस्त को पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी भूमि थाना क्षेत्र के भगवानपुर फत्तूपुर में है। वह अपनी भूमि बेचना चाहता थे। इसकी जानकारी होने पर महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी बाबूराम पाल उनके बेटे राजू पाल व पत्नी मनोरमा देवी तथा अंगराह निवासी रमेश गुप्ता व उनकी पत्नी मीना देवी भूमि खरीदने के लिए मेरे पास आए। मैंने इनके बारे में पता कर इन्हें भूमि देने से मना कर दिया। दोबारा यह लोग मेरे पास आकर मुझे राजी कर लिए। 17 जून 2026 को पहला चेक 10 लाख, दूसरा चेक 10 लाख, तीसरा चेक 125000 चौथा चेक 850000 का देकर भूमि का गलत ढंग से रजिस्ट्री करा लिए। नियत समय पर जब मैं बैंक में चेक लगाकर भुनाने गया तो पता चला कि उनके खाते में पैसे नहीं थे। सभी चेक बाउंस हो गए। जब मैं उनसे पैसे मांगे तो यह पहले आनाकानी करते रहे। बाद में पैसे देने से इन्कार कर दिया व गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दिया। थानाध्यक्ष महराजगंज तरुण श्रीवास्तव का कहना है पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।