खुटहन-इंटर कॉलेज खुटहन में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। स्कूल
खुटहन। ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में बुधवार को तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों की नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ब्रजेश इंटर कालेज गुलालपुर की टीम दूसरे पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में इंटर कॉलेज गुलालपुर की टीम प्रथम तथा सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक वर्ग में ग्राम विकास इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मारी, जबकि गुलालपुर कॉलेज की टीम द्वितीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया। इस दौरान प्रधानाचार्य अरविंद कुमार, बाबूलाल सोनकर, लालजी यादव, आनंद स्वरूप यादव, खेल शिक्षक योगेश्वर, श्याम नारायण सहित प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे। निर्णायक संजय यादव व योगेश्वर तथा संचालन अमृतलाल यादव ने किया।