फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: समस्या के समाधान के लिए बीएसए से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
बीएसए को मांगपत्र सौंपते शिक्षक। स्वयं
विज्ञापन
जौनपुर। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बीएसए डॉ. समीर कुमार से बुधवार मिला। प्रतिनिधिमंडल ने 69000 शिक्षक भर्ती में चयनित बीएड डिग्रीधारी शिक्षकों के ब्रिज कोर्स, विशेष ऑनलाइन अवकाश स्वीकृति, जनगणना ड्यूटी और गैर शैक्षणिक कार्य से मुक्त करने सहित मातृत्व अवकाश पर चल रही शिक्षिकाओं के प्रशिक्षण का मुद्दा उठाया। जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने जिले के सैकड़ों शिक्षकों के तीन महीने से लंबित जीपीएफ ऑफलाइन फंड लोन के भुगतान का मामला भी प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि कई शिक्षकों को उपचार, वैवाहिक कार्यक्रम और अन्य पारिवारिक जरूरतों के लिए धन की आवश्यकता है। ऐसे में पहले से लंबित जीपीएफ फंड लोन की फाइलों का जल्द निस्तारण किया जाना जरूरी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने संबंधित पत्रावली देख रहे खंड शिक्षा अधिकारी रविशंकर यादव को अपने कक्ष में बुलाकर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व के लंबित मामलों का भुगतान करने के बाद जीपीएफ फंड लोन या अन्य भुगतान के लिए भविष्य में ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल में शैलेंद्र पाल, अनिल कनौजिया, पवन सिंह, नागेंद्र प्रजापति, वेद प्रकाश, गौरव सिंह, अजय यादव, वंदन यादव, श्रेया सिंह, नीतू पाल और डॉ. विनोद कुमार पाल सहित शिक्षक पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें