फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम के अभाव में कोटे की दूकान का आवंटन स्थगित

Thu, 11 Jun 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के महिमापुर गांव में कोटे की दूकान के आवंटन के लिए बुलाई गई खुली बैठक में कोरम पूरा नहीं होने पर बैठक स्थगित तक दी गई।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी सहायक विकास अधिकारी प्रेम शंकर मिश्र ने बैठक स्थगित करने की घोषणा की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बैठक के मानक पहले से दी गई होती तो लोगों को धूप में वापस नहीं लौटना पड़ता।

कोटे की दूकान के आवंटन के लिए 29 जून की तिथि घोषित की गई।वितरण में अनियमितता की शिकायत मिलने पर पूर्व एसडीएम केराकत ने दो माह पूर्व कोटे की दूकान को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन


 30 मई को एसडीएम केराकत सुशील श्रीवास्तव ने सहायक विकास अधिकारी जलालपुर और एसओ अनिल सिंह को निर्देश दिया था की खुली बैठक कराकर दूकान के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराई ली जाए।

 गुुरुवार को सुबह दस बजे से दूकान के आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। बीडीओ नवीन श्रीवास्तव, अमलेश चौबे और चुनाव अधिकारी प्रेमशंकर मिश्र की देखरेख में प्राथमिक विद्यालय महिमापुर परिसर में चुनाव शुरू हुआ।

 कोटे की दूकान के अब्दुल इनाम और सुरेश कुमार दावेदार थे। हाथ उठवाकर गिनती कराई तो सुरेश के पक्ष में 406 और अब्दुल इनाम के पक्ष में 313 लोगों ने समर्थन किया। ग्राम पंचायत में कुल 3892 वोटर है।

 दोनों  तरफ से मिलाकर कुल 719 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। जब कि नियम के  तहत 778 लोगों को मतदान करना चाहिए था। कोरम के अभाव में कोटे की दूकान का आवंटन स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन


 सहायक विकास अधिकारी  एवं चुनाव अधिकारी प्रेम शंकर मिश्र ने बताया कि मतदान का कोरम पूरा नहीं होने के कारण दूकान के आवंटन की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया। दूकान के आवंटन के लिए तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें