फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मस्जिदों में रोजेदारों ने इफ्तार कर खोला रोजा

विज्ञापन
पहला रोज़ा इफ्तार करते नन्हे बच्चे अपना। पाठक
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को पवित्र माह रमजान के पहले दिन मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में सुबह से ही चहल-पहल रही। सूर्योदय से पहले ही लोगों ने अपने-अपने घरों में सहरी करने के बाद रोजा रखने की नीयत की और अजान के बाद फज्र की नमाज अदा की गई। मौसम खुशगवार होने से रोजेदारों का पहला दिन काफी अच्छा रहा तो वहीं रमजान के पहले दिन बृहस्पतिवार होने के कारण नगर की मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की भीड़ देखने को मिली। लोगों ने नमाज़ के बाद मुल्क में अमन, शांति एवं खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मगरिब से पहले मस्जिदों में रोज़ा इफ्तार का इंतज़ाम करते हुए लोग दिखाई दिए और अज़ान की आवाज़ सुनते ही लोगों ने पहला रोजा खोला और नमाज अदाकर अल्लाह से दुआएं मांगी। माह-ए-रमजान में बड़ों के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चे भी रोजा रखने में पीछे नहीं हट रहे हैं। नन्हे रोजेदारों ने भूखे प्यासे रहकर पहला रोजा मुकम्मल किया। कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। ईशा की नमाज के बाद मस्जिदों में तरावीह पढ़ने वालों की भीड़ जुटने लगी। खासतौर पर शाही अटाला मस्जिद, शाही बड़ी मस्जिद, लाल मस्जिद, आया मस्जिद, शेरवाली मस्जिद में हजारों की संख्या में लोग तरावीह पढ़ते हुए नज़र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें