फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लखनऊ में लाठीचार्ज के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष धरना देते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को खरका काॅलोनी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष डाॅ. प्रमोद सिंह ने कहा कि लखनऊ में शांति तरीके से विधानसभा का घेराव करने जा रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके खिलाफ यह धरना दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में मनरेगा बहाल करने की मांग को लेकर सोमवार को शांतिपूर्ण तरीके से किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान पुलिस का लाठीचार्ज करना योगी सरकार की तानाशाही नीति को उजागर करती है। भाजपा सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए आंदोलनों को पुलिस से कुचलने का प्रयास कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जी राम जी योजना गरीबों मजदूरों और महिलाओं के शोषण को बढ़ावा देगी। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान ने भी विचार व्यक्त किया। मौके पर प्रदेश सचिव सत्यबीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें