फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: मनेछा गांव में पति-पत्नी का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
मृतक पति पत्नी। परिजन - फोटो : Samvad
विज्ञापन
खेतासराय (जौनपुर)। मनेछा गांव में बुधवार की शाम को दंपती के शव फंदे से लटके मिले। दोनों ने एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मनेछा गांव निवासी उपदेश गौतम (22) ने करीब एक साल पहले बद्दोपुर गांव निवासी पूजा (21) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों साथ रह रहे थे। बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे दोनों के शव घर में छत पर टिनशेड लगाने के लिए लगाए गए लोहे के पाइप के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटके मिले। एक साथ पति-पत्नी की मौत की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। सीओ शाहगंज प्रतिमा वर्मा ने बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही दोनों शवों को फंदे से उतारा जा चुका था। दंपती की मौत की जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके पक्ष ने डायल 112 पर फोन कर हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें