फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कलेक्ट्रेट के सामने महिला ने बच्चों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की

विज्ञापन
आत्मदाह की कोशिश करने वाली महिला को ले जाती पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बक्शा थाना क्षेत्र के सड़ेरी गांव निवासी रीना निषाद ने अपने मासूम बच्चों के साथ आत्मदाह करने की कोशिश की। महिला ने खुद पर और बच्चों पर डीजल उड़ेल लिया। वह आग लगाती, इससे पहले ही मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया। वकीलों और एलआईयू टीम के लोगों ने महिला के हाथ से डिब्बा छीन लिया। रीना निषाद के अनुसार, वह अपने घर के पास स्थित अपनी जमीन पर हैंडपंप लगवा रही थी। आरोप है कि गांव के कृपाशंकर यादव अपनी दो बेटियों के साथ मौके पर पहुंचे और बोरिंग का काम बंद करवा दिया। हैंडपंप लगाने के लिए दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। महिला का आरोप है कि उसने मामले की शिकायत कई बार थाने में की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने से आहत होकर वह बुधवार को अपनी फरियाद लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी। थानाध्यक्ष बक्शा प्रशांत सिंह ने बताया कि महिला से घटना के संबंध में जानकारी हासिल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें