फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में महिला की पिटाई, मौत

Thu, 09 Mar 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /जाौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पपरावन गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए मारपीट में घायल महिला की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के  बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन


किसान यूनियन महिला मोर्चा की कार्यकर्ता कलावती (55) और उनके पड़ोसी के बीच मंगलवार की शाम भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। प्राथमिक उपचार के बाद देर रात जख्मी कलावती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पुत्र दयाशंकर की तहरीर पर बरसठी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि हमले में जख्मी कलावती की दो बहुओं का अभी भी जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सभी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है।

मिली जानकारी के अनुसार कलावती देवी के देवर छोटेलाल ने अपने पिता राजाराम की पैतृक सम्पत्ति पांच साल पहले अपने बेटों के नाम करा लिया था। जिसे लेकर दोनों परिवारों में काफ ी दिनों से विवाद चल रहा है। कलावती के पति अपने बेटों के साथ मुंबई रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच मंगलवार शाम कहासुनी होने लगी। इसी बीच छोटेलाल तथा उसकी पत्नी तथा लड़कों ने लाठी-डंडे से कलावती तथा उसकी दो बहुओं सीता देवी, निर्मला देवी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पुलिस कंट्रोल रूप में सूचना देने पर पहुंची पुलिस ने तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां देर रात कलावती की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पुत्र दयाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने छोटेलाल तथा उसकी पत्नी कलुई, लाल साहब, रणजीत, सुशील के खिलाफ  हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सीओ मंडियाहूं गुलाम अकबर ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें