फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बधाई आपको ! मतदान के इस जोरदार जज्बे की

Thu, 09 Mar 2017 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /जाौनपुर
विज्ञापन
मतदान करने के लिए लगी मतदाताओं की लंबी कतार।
विज्ञापन
शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 61.6 फीसदी और मछलीशहर में सबसे कम 56 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग कि या। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाए तो जिले में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया अधिकतर बूथों पर सुबह सात बजे समय मतदान      शुरू हो गया था जबकि ईवीएम खराब होने के चलते कई बूथों पर देर से मतदान शुरू हुआ। प्रेक्षक से लेकर डीएम, एसपी संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन


बूथों पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती के चलते अधिकतर स्थानों पर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में भी जिले के वोटर फर्स्ट डिवीजन पास होने का मौका चूक गए। शाहगंज, बदलापुर और मल्हनी  विधानसभा के वोटों ने उत्साह दिखाया और उन्हें प्रथम श्रेणी में पास होने का तमगा हासिल हो गया। शाहगंज में 61.06, बदलापुर में 61 और मल्हनी  में 60 फीसदी मतदान हुआ।  वहीं मड़ियाहूं, जौनपुर और जफराबाद में 58 फीसदी मतदान हुआ। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 57.50,  केराकत विधानसभा क्षेत्र मंे 59 और सबसे कम मछलीशहर में 56 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें