फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जौनपुर में 2668 युवाओं को मिला पांच लाख तक का ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना : योजना के तहत जौनपुर प्रथम तो आजमगढ़ दूसरे नंबर पर
विज्ञापन

-युवा विकास अभियान के तहत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जा रहा है ऋण
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की जिले में प्रगति अच्छी है। योजना के तहत जौनपुर में 2668 युवाओं को पांच लाख तक का ऋण मिला। ऋण देने के मामले में वर्ष 2025-26 में जौनपुर प्रथम तो आजमगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। जिलों की प्रगति निर्धारित लक्ष्य से अधिक रही। योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पांच लाख रुपये तक का ऋण दिया कराया जा रहा है। इसका उद्देश्य शिक्षित और प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर देना और उन्हें उद्यमिता की ओर प्रोत्साहित करना है।
योजना के तहत जौनपुर को वर्ष 2025-26 में 2250 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य मिला था, प्रशासन और बैंकिंग व्यवस्था के बेहतर समन्वय से 2668 युवाओं को पांच लाख तक ऋण दिया गया। वहीं आजमगढ़ जनपद ने भी सराहनीय प्रदर्शन करते हुए 2250 के लक्ष्य की तुलना में 2600 युवाओं को ऋण बांटा। योजना में आजमगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। इसके विपरीत पूर्वांचल के अन्य जिले योजना के क्रियान्वयन में अपेक्षाकृत पीछे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
पूर्वांचल के अन्य जिलों पर एक नजर
जिला लक्ष्य दिया गया ऋण
बलिया : 1700 1209
मऊ : 1850 1309
भदोही : 1700 1051
गाजीपुर : 1750 1048
चंदौली : 2700 1396
मिर्जापुर : 2700 1387
सोनभद्र सबसे फिसड्डी
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत सबसे कमजोर प्रदर्शन सोनभद्र का रहा, जहां 1700 के लक्ष्य में से केवल 817 युवाओं को ही ऋण मिल सका।
...........................
वर्जन
सीएम युवा उद्यमी योजना में जौनपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रशासन की सक्रियता, युवाओं में जागरूकता और बैंक स्तर पर ऋण की स्वीकृति के कारण यह संभव हो सका है। यह उपलब्धि अन्य जनपदों के लिए भी एक प्रेरणा है। यदि योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जाए तो युवा आत्मनिर्भर बन सकते हैं।
-अभय श्रीवास्तव, एलडीएम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें