फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरात में बदमाशों ने दुल्हे के चचेरे भतीजे को मारी गोली, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर । मीरगंज थाना क्षेत्र के असवां गांव में शुक्रवार को आई बरात में बाइक सवार बदमाशों ने दूल्हे के चचेरे भतीजे को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दूल्हे के भाई की तहरीर पर घायल युवक के दो चचेरे भाइयों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मीरागंज थाना क्षेत्र के असवां गांव निवासी रमाशंकर तिवारी के यहां बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर गेल्हवां गांव निवासी सत्यनारायण पाण्डेय के पुत्र चंदन की बरात आई थी। दूल्हे का चचेरा भतीजा सुशांत पांडेय उर्फ शोले (25) दूल्हे की कार चला रहा था। बरात पहुंचने के बाद सुशांत जैसे ही पार्किंग में कार खड़ी कर नीचे उतरा उसी दौरान बाइक से पहुंचे बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली सुशांत के कमर में लगी और वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा। गोली की आवाज सुनकर लोग दौड़े तब तक बदमाश बाइक से फरार हो गए। सूचना पर मीरगंज थानाप्रभारी श्रीप्रकाश राय, जंघई चौकी प्रभारी हरिनारायण पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और घटना के बारे में जानकारी ली। घायल सुशांत को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पीड़ित परिवार के लोगों का मानना है कि गांव में भूमि के विवाद को लेकर गोली मारी गई है। थानाध्यक्ष श्री प्रकाश राय ने बताया कि दूल्हे के भाई आनन्द पाण्डेय पुत्र सत्यनारायण निवासी ऊदपुर गेल्हुवा की तहरीर पर पुलिस ने घायल युवक के चचेरे दो सगे भाई विवेक पांडेय और वंशीधर पांडेय निवासी ऊदपुर गेल्हवा के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। छानबीन में पता चला है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें