फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जमीन के विवाद में लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी चौकी अंतर्गत महुवारी गांव में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार महुवारी गांव के मुन्ना यादव और शीतला यादव के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों पक्षों में खेत जोतने को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों से कई लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर टूट पड़े। घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की।कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार राय ने बताया दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।दरवाजे के लिए मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


दरवाजे के लिए मारपीट, तीन पर मुकदमा दर्ज-मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में शुक्रवार शाम खिड़की-दरवाज़ा लगाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों राहुल, लालमनी और लाल साहब के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। पुलिस के अनुसार जलालपुर गांव की मीता (45) ने तहरीर देकर आराेप लगाया कि शुक्रवार को दरवाजा व खिड़की लगाने को लेकर पट्टीदारों ने मेरे घर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से मीता, बेटे रोहित (17) और बेटी साधना (18) की पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें