फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 8 महीने में 1251 की हुई जांच छह लोग मिले डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डेंगू और स्वाइन फ्लू संक्रमण के मामले में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। बीते आठ महीने में जिला अस्पताल में 1251 लोगों की जांच की गई। इसमें डेंगू पॉजिटिव 6 मरीज मिले। यह आंकड़े एक जनवरी 2026 से आठ सितंबर तक के हैं। वर्तमान में जिले में डेंगू के 6 और स्वाइन फ्लू के 13 मरीज मिल चुके हैं। स्वाइन फ्लू के ज्यादातर मरीजों की जांच लखनऊ और वाराणसी में हुई है। शहर से गांव तक एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। सीएमएस डॉ. संजय कुमार कनौजिया ने बताया कि जिला अस्पताल की ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले बुखार के मरीजों की निगरानी की जा रही है। लक्षण मिलने पर उनकी जांच कराई जा रही है। अस्पताल में 10 बेड का वार्ड बना दिया गया है। सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम का कहना है कि आरआरटी की टीम संक्रमण की गतिविधियों पर नजर रखी है। मलेरिया-डेंगू के नियंत्रण ये है तैयारी : सीएचसी, पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मलेरिया-डेंगू की जांच और उपचार के आवश्यक किट, दवाएं उपलब्ध हैं। ब्लॉक स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम गठित है। जो सूचना मिलते ही मरीज के घर पहुंचकर फीवर सर्वे, टेस्टिंग, सैंपलिंग, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, एंटीलार्वा रसायन स्प्रे, दवाओं के किट का वितरण कर रही है। जिला अस्पताल में एलिजा जांच मशीन, किट, ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन उपलब्ध है। जिला अस्पताल एवं सभी सीएचसी केंद्रों में आइसोलेटेड डेंगू वार्ड स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें