फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तनाव, नकारात्मक भावनाओं से निपटने के बताए गए उपाय

विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को मनोवैज्ञानिक परामर्श देते विशेषज्ञ।स्रोत:पूविवि
विज्ञापन
मल्हनी। पॉक्सो एक्ट से संबंधित किशोरों को तनाव, भय और नकारात्मक भावनाओं से उबरने में मदद देने के लिए मंगलवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से राजकीय संप्रेक्षण गृह/बाल गृह गाजीपुर में मनोवैज्ञानिक सहायता एवं परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने किशोरों से संवाद कर उन्हें सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास और आत्मनियंत्रण विकसित करने के उपाय बताए। कार्यक्रम में राजकीय महिला पीजी कॉलेज, गाजीपुर के मनोविज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. शिव कुमार, मनोवैज्ञानिक काउंसलर सुषमा मौर्या और शोधार्थी श्वेता गुप्ता ने किशोरों से संवाद करके व्यक्तिगत और सामूहिक परामर्श दिया। विशेषज्ञों ने तनाव, भय, अपराधबोध और नकारात्मक भावनाओं से सकारात्मक तरीके से निपटने के उपाय बताए। डॉ. शिव कुमार ने कहा कि किशोरावस्था संवेदनशील अवस्था होती है। ऐसे समय में उचित मनोवैज्ञानिक सहयोग किशोरों के व्यक्तित्व विकास और भविष्य को सकारात्मक दिशा देने में मददगार हो सकता है। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी और संस्था अधीक्षक राम अचल मौर्य का सहयोग रहा। कार्यक्रम समन्वयक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद यादव ने कहा कि विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी के तहत इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित किए जाएंगे। संवेदनशील किशोरों को सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराना उनके सकारात्मक पुनर्वास और बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें