फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वे में सुधरी रैकिंग, लेकिन हालत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शासन की ओर से जारी वर्ष 2020 की स्वच्छता रैकिंग में जौनपुर 334वीं रैंक पर है। गत वर्ष 373वें स्थान पर था। रैंकिंग में सुधार तो हुआ है, लेकिन शहर स्वच्छ नहीं हुआ है। कुछ अफसरों की अनदेखी और कुछ शहर के लोगों की लापरवाही के चलते शहर की सफाई बदहाल ही है।
विज्ञापन

कूड़ा निस्तारण की कोई व्यवस्था नहीं है। मोहल्लों से कई-कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठ रहा। सफाई कर्मचारियों की मनमानी हावी है। स्वच्छता पर मॉनिटरिंग के सारे दावे विफल हैं। यही कारण है कि जिले की ही मछलीशहर नगर पंचायत 468वीं रैंक से उछाल लेकर 33वीं रैंक पर पहुंच गई, मगर मुख्यालय की नगर पालिका महज 40 पायदान ही ऊपर चढ़ सकी। वह भी तब, जब यहां संसाधनों के साथ ही लोगों की अपेक्षाएं ज्यादा हैं। हर स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए आला अधिकारी यहां मौजूद हैं। बावजूद कोई असर नहीं। कुल 39 वार्डों में बसे शहर को स्वच्छता में अव्वल लाने के लिए रोज नई कवायद की जा रही है, मगर कागजी कोशिशों के धरातल पर न उतरने से स्थिति बदतर है।
शहरी क्षेत्र में शिक्षित आबादी वाले इलाकों में भी स्वच्छता के मामले में काफी लापरवाही है। घरों-दुकानों से कूड़ा बाहर तब फेंका जाता है, जब सफाई हो चुकी होती है। लोग डस्टबिन में कूड़ा डालने की बजाए दूर से ही फेंक देते हैं, जिससे वह पूरी सड़क पर बिखर जाता है। जागरूकता के लिए चलाए गए अभियान सिर्फ कागजों में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें